
MADHUBANI:- बसौली गांव में छठ व्रतियों के बीच मिठाई वितरण, कांग्रेस नेता टेकनाथ पाठक ने कहा – “व्रतियों की सेवा ही सच्ची सेवा है”
मधुबनी, 13 नवंबर। छठ महापर्व को लेकर रहिका प्रखंड के बसौली गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भूसंपदा प्रभारी टेकनाथ पाठक द्वारा गांव के हरेक छठ व्रतियों के बीच मिठाई वितरण किया गया।
सुबह से ही गांव में छठ की तैयारी जोरों पर थी। घर-घर से व्रती घाट की ओर जाने की तैयारी में लगे थे, तभी कांग्रेस नेता टेकनाथ पाठक अपने समर्थकों के साथ गांव के एक-एक व्रती के घर जाकर उन्हें मिठाई देकर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। मिठाई पाकर व्रतियों के चेहरे खिल उठे। महिलाओं ने श्री पाठक को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने व्रतियों का सम्मान बढ़ाया है।
इस दौरान श्री पाठक ने कहा कि छठ पूजा सिर्फ एक पर्व नहीं है, यह हमारी आस्था, संस्कृति और मिथिला की पहचान है। व्रती माता-बहनें 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर सूर्य भगवान की आराधना करती हैं। उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। भगवान भास्कर की कृपा से गांव में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, यही कामना है।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। इस पर्व में अमीर-गरीब, जात-पात का कोई भेद नहीं होता, सभी लोग एक साथ घाट पर अर्घ्य देते हैं। यही मिथिला की सबसे बड़ी ताकत है।
मौके पर ज्योतिषाचार्य सतीश चंद्र झा, राजेश झा, अखिलेश झा, पूर्व मुखिया प्रत्याशी रामदेव खतबे, अमर कुमार, राम आशीष पासवान, भोला दास, रामनारायण दास, हर्षित शाह, लालू दास, वशिष्ठ दास सहित गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



