
MADHUBANI: प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी- 20 मई। मंगलवार की रात राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरौनी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के खजेडीह गांव निवासी 28 वर्षीय निखिल झा, पिता शेषनाथ झा के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना का मुख्य कारण एक लड़की से जुड़ा प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और बालवंत झा एवं अन्य लोगों द्वारा गोली चला दी गई। गोली निखिल झा के गर्दन के पास लगी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
पुलिस द्वारा सभी नामजद अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है तथा गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही घटना के कुछ ही देर बाद एसपी योगेन्द्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। जहां थानाध्यक्ष को कई दिशा निर्देश दिया।



