बिहार

अनंत सिंह ने मांगा और समय, विधानसभा अध्यक्ष बोले- बेटी की शादी को देखते हुए लेंगे फैसला

पटना – 14 नवंबर। मोकामा के विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर संकट बरकरार है। जेडीयू की शिकायत पर विधानसभा की ओर से भेजे गए कारण बताओ नोटिस पर अनंत सिंह ने जवाब देने के लिए और समय मांगा है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि अनंत सिंह ने जवाब देने के लिए और समय मांगा है, जिस पर विचार किया जा रहा है। उनके घर में बेटी की शादी है। उसको देखते हुए हम फैसला लेंगे।

जेडीयू ने अनंत सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक सीट के चुनाव में अनंत सिंह ने जेडीयू के अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार किया और जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार के पक्ष में प्रचार किया।

इसी आधार पर जेडीयू ने 24 अक्टूबर को अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने विधानसभा अध्यक्ष को 10 पन्नों का पत्र और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सौंपकर अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।

विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर विधानसभा सचिव संजय कुमार सिंह ने अनंत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें उनसे सप्ताह भर में जवाब मांगा गया था कि उनकी सदस्यता क्यों नहीं रद्द की जाए।

अनंत सिंह ने शनिवार तक जवाब देना था, लेकिन उन्होंने बेटी की शादी का हवाला देते हुए और मोहलत मांगी है। उनकी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को पैतृक गांव नदवां में होनी है।

अनंत सिंह ने पहले भी कहा था शादी के बाद जवाब दूंगा, पहले अपना काम निपटाऊंगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि प्राकृतिक न्याय के तहत अनंत सिंह का पक्ष सुने बिना कोई फैसला नहीं होगा। जवाब मिलने के बाद दस्तावेजों की समीक्षा होगी और फिर नियमानुसार फैसला लिया जाएगा।

इधर, दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी है। बेटी की शादी को देखते हुए उन्हें 4 दिसंबर तक सरेंडर करने की मोहलत मिली है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!