बिहार

MADHUBANI:- जयनगर में माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति की अनूठी पहल, 101 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण

जयनगर/मधुबनी- 13 नवंबर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय के साथ ही पूरे क्षेत्र में छठमय माहौल बन गया है। इस अवसर पर माँ अन्नपूर्णा महिला मंच एवं माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के संयुक्त तत्वावधान में माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति की ओर से जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच छठ पूजा सामग्री एवं साड़ी का वितरण किया गया। संस्था की ओर से लगातार दो दिनों तक आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में चिह्नित 101 छठव्रतियों को पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई।

वितरण के दौरान छठव्रतियों को सूती साड़ी, सूप, कोनिया, नारियल, टाभ एवं नींबू, गुड़, चीनी, आटा, मैदा, अगरबत्ती, माचिस, अरगौती सहित अन्य आवश्यक पूजन सामग्री एवं खीर बनाने के मसाले दिए गए। संस्था की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। सामग्री प्राप्त करने वाली छठव्रतियों ने संस्था के सदस्यों एवं सहयोग करने वाले दाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा जयनगर क्षेत्र में पिछले छह वर्षों से लगातार छठ महापर्व के अवसर पर जरूरतमंद व्रतियों के बीच फल एवं पूजा सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों के दानदाताओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अरविंद तिवारी, गुलाब विष्णु नर्सिंग महाविद्यालय के निदेशक रविंद्र प्रसाद सिंह, विक्रांत सिंह, समाजसेवी आनंद पूर्वे, भाकपा-माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह, संस्था के संरक्षक डॉ. सुनील राउत, गणेश काँस्यकार एवं माँ अन्नपूर्णा महिला मंच से अध्यक्षा कामिनी साह, मुन्नी देवी, सरिता कसेरा सहित कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के संरक्षक डॉ. सुनील कुमार राउत, गणेश कांस्यकार तथा सदस्यों में प्रथम कुमार,नवीन साह, विवेक सूरी,लक्ष्मण यादव, सुमित पंजियार,मनीष गुप्ता, पप्पू पुर्वे,सुमित पंजीयार, दीपक, प्रवीण उर्फ़ छोटू, सुमित कुमार राउत सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

वही, माँ अन्नपूर्णा महिला मंच की ओर से मुन्नी देवी, कामिनी साह, सरिता कांस्यकार सहित अन्य महिला सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर पूरे बिहार सहित देश-विदेश में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। छठ पूजा की महत्ता आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यह पर्व अब विश्वभर में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति पिछले छह वर्षों से लगातार छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण कर एक नेक और पुनीत कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित गुलाब विष्णु नर्सिंग महाविद्यालय के निदेशक रविंद्र प्रसाद सिंह ने भी संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि माँ अन्नपूर्णा संस्था लगातार सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। जरूरतमंदों की सेवा करना और उनके पर्व-त्योहार को खुशियों से भरना वास्तव में सराहनीय पहल है। संस्था के इस प्रयास से प्रेरित होकर अन्य लोग एवं संगठन भी समाजसेवा के लिए आगे आ रहे हैं।वहीं, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अरविंद तिवारी ने कहा कि समाज में ऐसे कई परिवार हैं, जिनकी छठ महापर्व के प्रति असीम श्रद्धा और आस्था है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे विधि-विधान से पूजा करने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे परिवारों की मदद करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। वहीं, संस्था के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि इसी उद्देश्य के तहत जरूरतमंद एवं चिह्नित छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया, ताकि कोई भी परिवार आर्थिक अभाव के कारण लोक आस्था के इस महापर्व को मनाने से वंचित न रहे।

वहीं, समिति के मुख्य संयोजक अमित कुमार राउत ने कहा कि चार दिवसीय छठ महापर्व समाज के हर वर्ग के लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। चाहे अमीर हो या गरीब, सभी लोग समान श्रद्धा के साथ भगवान भास्कर की आराधना करते हैं। छठ महापर्व की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि इस अनुष्ठान में समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ जलाशयों के किनारे खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में भगवान और भक्त आमने-सामने होते हैं। ऐसे पवित्र अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छोटी-सी मदद करना भी हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इसी भावना के साथ संस्था की ओर से चिह्नित छठव्रतियों को सूप एवं पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि वे पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ छठी मईया एवं भगवान भास्कर की आराधना कर सकें।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष सभी के सहयोग से कुल 101 छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया। छठव्रतियों को चिह्नित कर सामग्री देने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सहायता वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे। सामग्री प्राप्त करने के बाद व्रतियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी।इस मौके पर संस्था के संरक्षक डॉ. सुनील कुमार राउत ने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही जरूरतमंद परिवारों के घरों में भी छठ महापर्व की खुशियां और श्रद्धा का दीप जलता रहेगा।
गौरतलब है कि कार्तिक मास में मनाया जाने वाला छठ महापर्व हिंदू धर्म के प्रमुख एवं पवित्र त्योहारों में से एक है। इस महापर्व में शुद्धता, पवित्रता, अनुशासन और श्रद्धा का विशेष महत्व होता है। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य का विधान है।महापर्व के तीसरे दिन छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं तथा चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन करते हैं। प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, परिवार की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना से जुड़ा यह महापर्व सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश देता है।माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति की यह पहल इसी सामाजिक एकता, सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदना का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!