
MADHUBANI नगर निगम कर्मचारी संघ, मधुबनी को मिली बिहार लोकल बॉडीज फेडरेशन से संबद्धता
मधुबनी- 30 सितंबर। नगर निगम कर्मचारी संघ, मधुबनी को बड़ी संगठनात्मक सफलता मिली है। बिहार लोकल वॉडिज इम्पलाईज फेडरेशन, बिहार, पटना ने संघ को वर्ष 2025-26 के लिए विधिवत संबद्धता प्रदान कर दी है।
फेडरेशन के महामंत्री सह राष्ट्रीय सचिव ऑल इंडिया लोकल वॉडिज म्यूनिसिपल वर्क्स फेडरेशन, दिल्ली अशोक कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। संबद्धता पत्र संघ के महासचिव बब्लू राम को सौंपा गया है।
पत्र में कहा गया है कि नगर निगम कर्मचारी संघ, मधुबनी द्वारा महासंघ की संबद्धता के लिए प्रस्तुत आवेदन, सदस्यता सूची एवं निर्धारित शुल्क/राशि जमा किए जाने संबंधी अभिलेखों पर विचार किया गया। कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में नगर निगम कर्मचारी संघ, मधुबनी को संबद्धता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
संघ की संबद्धता संख्या 05 वि०लो०/141/1947 होगी।
फेडरेशन ने नगर निगम कर्मचारी संघ, मधुबनी महासंघ के संविधान, नियमावली, अनुशासन एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए नगर निकाय कर्मचारियों के हित, अधिकार, सम्मान, सेवा-सुरक्षा एवं कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा तथा कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं और जायज मांगों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से महासंघ के समक्ष रखेगा।



