
BIHAR:- दरभंगा लूटकांड में BJP नेता गिरफ्तार, सरावगी बोले- पार्टी दोषी को नहीं बचाएगी
पटना / दरभंगा, 11 नवंबर। दरभंगा में हुए लूटकांड में एक भाजपा नेता के गिरफ्तार होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी गलत करने वाले को नहीं बचाती है। संजय सरावगी ने कहा कि चाहे वह कार्यकर्ता हो या किसी पद पर हो, अगर जांच में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। भाजपा की सरकार में गलत करने वालों को संरक्षण नहीं दिया जाता।
उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और पार्टी निष्पक्ष कार्रवाई के पक्ष में है।
दरभंगा लूटकांड में भाजपा से जुड़े व्यक्ति का नाम सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं भाजपा ने इसे पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी रुख की परीक्षा के तौर पर पेश किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि आरोपी का पार्टी से जुड़ा होना उसे बचाने का आधार नहीं बन सकता।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लूट में और कौन-कौन शामिल थे, इसकी भी जांच की जा रही है।



