बिहार

भैया दूज पर बहनों ने मांगी भाइयों की सलामती की दुआ

मधुबनी, 11 नवंबर। मिथिलांचल के लोक आस्था का पर्व भैया दूज बुधवार को पूरे जिले में उल्लास के माहौल में मनाया गया। बहनें सुबह से ही पूजा की तैयारी में जुट गईं। पूजा के लिए आवश्यक सामग्री पान, सुपारी, मखान, अंकुरी (बजरी), कुम्हर का फूल, मिट्टी का पात्र आदि जुटाकर स्नान कर विधिपूर्वक पूजा की गई। इसके बाद बहनों ने अपने हाथों से बनाया भोजन भाइयों को कराया। भाइयों ने भी इस अवसर पर बहनों को आकर्षक उपहार भेंट किए।

भाई-बहन के अटूट प्रेम का यह पर्व रक्षा बंधन की तरह ही महत्वपूर्ण माना जाता है। घर के आंगन में अरिपन बनाकर भाई की पूजा की जाती है। भाई की पूजा करने तक बहनें व्रत रखती हैं। पूजा के बाद भाई को अंकुरी खिलाकर बहनें भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं। प्राचीन समय से मिथिला क्षेत्र में भाई-बहन का यह पर्व मनाया जा रहा है। भाई-बहनों को पूरे वर्ष इस दिन का इंतजार रहता है।

हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की सुरक्षा, समृद्धि और बेहतर भविष्य के लिए व्रत और पूजा करती हैं। इस दौरान वे भाइयों की लंबी आयु की प्रार्थना भी करती हैं। पूजा के दौरान बहनें कहती हैं कि गंगा नौतय छथि जमुना के, हम नौतय छी भाई के, जहिना गंगा-जमुना के धार बहय, तहिना हमरा भाई के आयु बढ़य।

भाई-बहन के पवित्र त्योहार भैया दूज को लेकर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में काफी चहल-पहल देखी गई। पं.ऋषिनाथ ने बताया कि भैया दूज भाई-बहन के बीच स्नेह प्रेम का प्रतीक पर्व है। शास्त्र के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन चित्रगुप्त पूजा एवं भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन को यम द्वितीया भी कहते हैं, जो भ्रातृ द्वितीया या भैया दूज के नाम से प्रसिद्ध है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!