बिहार

BIHAR:- सहयोग में लापरवाही पड़ी भारी: CM ने 15 अधिकारियों-कर्मियों को एक झटके में किया निलंबित, टाल-मटोल करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

पटना, 10 नवंबर। सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन नहीं करने,लापरवाही बरतने तथा आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादन नहीं करने के आरोप में राज्यस्तरीय सहयोग शिविर के दिन 10 नवंबर को मुख्यमंत्री ने 15 पदाधिकारियों, कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई आरंभ किए जाने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निलंबित किए जाने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों की सूची निम्नवत् है। मुंगेर जय प्रकाश अंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग। मुंगेर अर्चना कुमारी अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर,भोजपुर रवि रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर , कटिहार संजीव कुमार अंचल अधिकारी, कोढ़ा, भागलपुर संतोष कुमार सुमनअंचल अधिकारी, नवगछिया, अररिया पंकज कुमार अंचल अधिकारी, गया रमेश कुमार अंचल अधिकारी, बोधगया ,जहानाबाद रंजीत कुमार उपाध्याय अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, प्रियंका सिंह अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज,सुपौल वीणा वैशाली कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही ,शेखपुरा रोहित कुमार दुबे सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर भोला नाथ कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, कुढ़नी,प चंपारण श्याम बाबू राय कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मझौलिया, सीतामढ़ी पवन कुमार कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, सुरसंड ,गोपालगंज शुभम कुमार राजस्व कर्मचारी, तत्कालीन पदस्थापन अंचल, उचकागाँव, गोपालगंज, वर्तमान पदस्थापन अंचल, बाजपट्टी, सीतामढ़ी।

मुख्यमंत्री ने सभी जिला पदाधिकारियों एवं सभी विभागीय सचिवों तथा मुख्यमंत्री सचिवालय के पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि वे सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन की ही केवल समीक्षा न करें, बल्कि आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की विशेष समीक्षा की जाए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी पदाधिकारी, कर्मी के बारे में यह पता चलता है कि आवेदकों की समस्याओं का वास्तविक समाधान न कर किसी प्रकार का टाल-मटोल किया गया है, तो उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!