
सिंपल झा बनीं बिहार प्रदेश महिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परशुराम प्रतीक पट्टा और फोटो भेंट कर किया सम्मानित
मधुबनी, 05 नवंबर। अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी (उज्जैन) ने सिंपल झा, मेहथ, झंझारपुर को बिहार प्रदेश महिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उपेंद्र नाथ त्रिपाठी (वाराणसी), राष्ट्रीय संगठन मंत्री नानक चंद शर्मा और सुरेश मुले (महाराष्ट्र) राष्ट्रीय संगठक ने अपने संयुक्त हस्ताक्षर से सिंपल झा को मनोनयन पत्र जारी किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने पटना में राष्ट्रीय राजनीतिक संयोजक ई. आशुतोष कुमार झा और प्रदेश महिला अध्यक्ष सिंपल झा को परशुराम प्रतीक पट्टा और फोटो भेंट कर सम्मानित किया।
श्री चतुर्वेदी ने कहा कि वर्षों से श्रीमती झा विभिन्न प्रांतों में होने वाली प्रायः बैठकों में प्रयागराज, जानापाव, इंदौर, उज्जैन आदि जाती रही हैं। इनके समाज हित, साधकों, संगठन प्रेमियों और समाज के प्रति समर्पण के कारण हमें बिहार प्रदेश महिला अध्यक्ष बनाते हुए प्रसन्नता हो रही है। विश्वास है कि बिहार प्रदेश के सभी संगठनों को जोड़ने में प्रदेश अध्यक्ष बलराम कुंवर और राजनीतिक संयोजक ई. झा को सहयोग करेंगी। इनके साथ-साथ महिलाओं की संगठनों में भागीदारी बढ़ाने हेतु प्रेरित करेंगी।
इनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष बलराम कुंवर, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा और परशुराम सेवा संस्थान के सभी साथियों ने बधाई दी हैं। मधुबनी जिला संयोजक जितेन्द्र झा बाबा, संगठन प्रभारी प्रदीप झा, जिला सदस्यता प्रभारी आनंद झा, दरभंगा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार झा, बिरौल अनुमंडल संयोजक रतन कुमार मिश्रा, सदस्यता प्रभारी नीतीश धीरज, मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार झा सहित सभी पदाधिकारी गण ने खुशी जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है।



