MADHUBANI:- भूमि विवाद में गोलियों की तरतराहट से दहल उठा सुदै गांव, मां-बेटे की मौत, 3 गंभीर

मधुबनी- 06 फरवरी। जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के सुदै गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर हुए गोलीबारी में मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों जख्मियों का अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के सुदै गांव निवासी 48 वर्षीय अशोक झाएवं उनकी मां 67 वर्षीय विमल देवी के रूप में हुई है। गोलीबारी की घटना में जख्मी की पहचान सुदै निवासी सुनील पासवान के पुत्र 08 वर्षीय राकेश कुमार, 60 वर्षीय शंभू झा एवं शंभू झा के 30 वर्षीय पुत्र बमबम झा के रूप हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदै गांव में मंगलवार को अंधाधुंध गोली फायरिंग से दहशत का माहौल बन गया और गोलियों की तरतराहट से लोगों का दिल दहल उठा है। बताया जा रहा है कि मृतक अशोक झा और उसके चचेरे भाई संजय झा के बीच जमीनी विवाद चल रही थी। जिसको लेकर मंगलवार को दोनो में कहासुनी हो गई और संजय अपने घर में हथियार लाकर अशोक झा पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। गोली की आवाज सुनकर उसकी मां विमल देवी घर से निकली, तो उसे भी गोली मार दिया। संजय झा ने इतने पर ही नही माने बीच बचाव करने आए दूसरे चचेरे भाई बमबम झा एवं उसके पिता शंभू नाथ झा और सुनील पासवान के पुत्र राकेश कुमार को भी गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के तत्काल बाद अशोक झा एवं उसकी मां विमल देवी की मौत हो गई। जबकि ग्रामीणों के सहयोग से तीनों जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। तीन में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार एवं थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। घटना की प्राथमिकी खबर लिखे जाने तक दर्ज नही हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी संजय झा फरार हो गए। इधर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!