
मधुबनी नगर निगम क्षेत्र में आधार सेंटरों पर खुलेआम वसूली का आरोप, ब्रह्मानंद यादव ने की जांच की मांग
मधुबनी- 12 सितंबर। मधुबनी नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सभी आधार सेंटरों पर लोगों से खुलेआम वसूली का खेल चल रहा है। पोस्ट ऑफिस, कोर्ट कैंपस, रांटी चौक, पीएनबी बैंक के नीचे समेत शहर के लगभग सभी आधार केंद्रों पर मनमाने ढंग से पैसे की उगाही की जा रही है। उक्त बातें रहिका सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार आधार में नया नामांकन निःशुल्क है और अपडेट के लिए मात्र 50 रुपये का सरकारी शुल्क निर्धारित है, लेकिन इन सेंटरों पर 100 से 300 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
गरीब, मजदूर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। इस गंभीर जनसमस्या पर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और UIDAI के क्षेत्रीय अधिकारी से मांग की है कि सभी आधार केंद्रों की औचक जांच कराई जाए, रेट लिस्ट सार्वजनिक रूप से लगवाई जाए और वसूली करने वाले संचालकों पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाए।



