
बिहार
बाढ़ पीड़ितों के लिए JDU विधानमंडल दल ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन, CM को सौंपा चेक
पटना- 02 अक्टूबर। बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जदयू विधानमंडल दल ने मानवीय पहल की है।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामवचन राय और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नेतृत्व में विधानमंडल दल के सदस्यों ने अपने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा। यह कार्यक्रम लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग राशि राज्य में आपदा और कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।



