
बिहार
मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बसों एवं BSRTC की डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
पटना- 26 जुलाई। मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी ने पटना शहर स्थित वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत संचालित होने वाली इलेक्ट्रिक बसों एवं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
इन बसों के संचालन से पटना,मुजफ्फरपुर,गया, भागलपुर,दरभंगा एवं पूर्णिया में आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को नई गति मिलेगी।
सभी बसें सीसीटीवी, ई-टिकटिंग,जीपीएस ट्रैकिंग एवं लाइव लोकेशन जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। साथ ही महिला,बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।
मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी एवं बिजेंद्र यादव सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।



