
MADHUBANI:- जयनगर में एसएसबी की कार्रवाई, 783 लीटर नेपाली शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी- 12 नवंबर। भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 783 लीटर नेपाली शराब जब्त की है। इस दौरान दो तस्करों सौगर्थ कुमार राय (25), जयनगर, लकी कुमार बेला, थाना जयनगर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग गए।
जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को 48वीं वाहिनी के ‘F’ समवाय मुख्यालय कमला की नाका पार्टी ने सीमा स्तंभ संख्या 270/8 से लगभग 300 मीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर विशेष कार्रवाई की। इस दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया, जबकि उनके साथ आ रहे अन्य व्यक्ति बोरियां मौके पर छोड़कर नेपाल की ओर भाग गए।
इस प्रकार नाका पार्टी द्वारा त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारत लाई जा रही 783 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।



