
बांकीपुर विस क्षेत्र में भाजपा जीविका दीदियों को चुनाव प्रचार में लगा कर मतदाताओं को भ्रमित कर रही है: प्रशांत
पटना- 26 जुलाई। जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि भाजपा जीविका दीदियों को प्रचार में लगाकर आम मतदाताओं को भ्रमित कर रही है।
श्री किशोर ने रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका दीदियों का एक बड़ा समूह बांकीपुर में चुनाव प्रचार में लगा हुआ है और लोगों को गुमराह कर रहा है। जीविका दीदियाँ लोगों से कहा रही हैं कि बांकीपुर में भाजपा की हार की स्थिति में सरकार से मिलने वाली सुविधाएँ बंद हो जाएँगी।
श्री किशोर ने कहा कि पटना के जिलाधिकारी ने अपने ट्विट में कहा है कि जीविका दीदियाँ चुनाव के लिए जागरुकता फैला रही हैं, जो सच नहीं है और ये सभी दीदियों भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पचार कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकर ने अगर 24 घंटे के अंदर जीविका समूह की महिलाओं को चुनाव प्रचार से नही हटाया, तो वह चुनाव आयोग के कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठेगे।



