
BIHAR:- सुपौल में छात्र लॉज से 10 हजार से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, 2 गिरफ्तार
सुपौल, 27 अक्टूबर। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, सुपौल ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गौरव गढ़ में एक छात्र लॉज से 10,540 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। निरीक्षक मद्यनिषेध कुश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 26 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग 02 बजे गौरव गढ़ वार्ड नं-04, डिग्री कॉलेज चौक से लगभग 200 मीटर दक्षिण मुख्य सड़क के पश्चिम स्थित एक छात्र लॉज के कमरे में छापेमारी की।
तलाशी के दौरान तीन प्रकार के इंजेक्शन बरामद हुए:—
01. Buprenorphine Injection IP LEEGESIC (B.No. 1L26037) का 180 डब्बा, प्रत्येक में 2ml के 25 इंजेक्शन, कुल 4500 इंजेक्शन
02. Buprenorphine Injection IP LEEGESIC (B.No. AAH2636) का 80 डब्बा, कुल 2000 इंजेक्शन
03. Pheniramine Maleate Injection I.P. AVIL (B.No. 112126049) का 401 डब्बा, कुल 4040 इंजेक्शन
कुल 10,540 इंजेक्शन (21,080 ml) बरामद किया गया।
मौके से शशि शेखर कुमार साकिन-बलुआ पूर्नवास वार्ड नं-01, थाना-जिला-सुपौल एवं रविशंकर कुमार साकिन-औराई वार्ड नं-12, थाना-चैलाढ़, जिला-मधेपुरा को गिरफ्तार किया गया। विधिवत अधीक्षक मद्यनिषेध अशोक कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी-सह-अवर निर्वाचन पदाधिकारी कमलेश कुमार की उपस्थिति में कमरे को सीलबंद किया गया। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



