क्राइम

BIHAR:- सीतामढ़ी में बिजली के करंट की चपेट में आने से 3 की मौत

सीतामढ़ी- 03 अक्टूबर। सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड के अख्ता पश्चिमी चकवा पंचायत स्थित तकिया टोला (वार्ड नंबर-5) में शनिवार जंगली सूअरों से फसल की रखवाली के लिए खेत में बिछाए गए बिजली के नंगे तारों ने तीन लोगों की जान ले ली। वहीं, इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 3 बजे तकिया टोला निवासी मोहम्मद इस्लाम मंसूरी की भैंस खूंटे से खुल गई थी। भोर के अंधेरे में इस्लाम मंसूरी अपनी भैंस की तलाश करते हुए पास के खेतों की ओर निकल गए। भैंस को ढूंढते हुए वे अचानक गांव के ही इंदल पासवान के धान के खेत में दाखिल हो गए।

इंदल पासवान ने अपनी धान की फसल को जंगली सूअरों के आतंक से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ लोहे के नंगे तारों का घेरा बनाकर उसमें सीधे बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था। अंधेरा होने के कारण इस्लाम मंसूरी को खेत में बिछाए गए ये तार नजर नहीं आए और वे सीधे उसकी चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

काफी देर तक जब इस्लाम मंसूरी घर वापस नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी रुबैदा खातून उन्हें ढूंढने खेतों की तरफ निकलीं। खेत में पहुंचते ही जब उन्होंने अपने पति को जमीन पर बेसुध पड़ा देखा, तो वे घबराकर उनके पास दौड़ीं। पति को उठाने के प्रयास में रुबैदा खातून भी उसी हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गईं और करंट की चपेट में आने से उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान दाेनाें काे ढूंढते हुए गांव के एक अन्य ग्रामीण असमत अली भी माैके पर पहुंचे। वह भी घातक बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी भी जान चली गई।

इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी करंट का झटका लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

इस घटना के बाद सुबह होते-हाेते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर तीन लाेगाें शव के साथ-साथ दो जंगली सूअर के शव भी बरामद हुए हैं। इससे स्पष्ट हो गया है कि खेत मालिक द्वारा जंगली जानवरों का शिकार करने या फसल बचाने के उद्देश्य से यह जानलेवा जाल बिछाया गया था।

तीन ग्रामीणों की असमय मौत से गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है, वहीं अवैध रूप से बिजली के तारों का इस्तेमाल करने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!