बिहार

MADHUBANI:- खुटौना में होमगार्ड के कमरे से दो राइफल गायब, SP ने दिए जांच के आदेश

मधुबनी- 19 मई। खुटौना प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंचल कार्यालय के क्वार्टर में रखी दो होमगार्ड जवानों की इंसास राइफल शनिवार रात रहस्यमय ढंग से चोरी हो गई। होमगार्ड जवान बिनोद कुमार महासेठ,रामलखन कामत और अनु कुमारी बताए गए हैं। जबकि रामलखन कामत का राइफल सुरक्षित है। सूचना मिलते ही खुटौना थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। मधुबनी से पहुंची जिला टेक्निकल सेल की टीम ने भी कमरे और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में दरवाजे या ताले पर किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं मिली। जिससे प्रथम दृष्टया चोरी को अंजाम देने वाला व्यक्ति परिसर से परिचित होने का संदेह गहराया है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमरे में मौजूद 30 कारतूस सुरक्षित हैं। वहीं तख्त के नीचे रखे करीब 10 हजार रुपये भी नहीं छुए गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि चोरों का निशाना केवल हथियार पर था। उधर हथियार चोरी की घटना से प्रखंड कार्यालय सहित आसपास के सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। राइफल बरामद करने और आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी जारी हैं।

इधर एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि फुलपरास एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है। जिसके द्वारा जांच की जा रही है और राइफल बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है, जांच रिर्पोट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button