
DBT योजना के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य: ई-शिक्षाकोष पर 22 सितंबर से होगी एंट्री
पटना- 02 अक्टूबर। शिक्षा विभाग ने लाभुक आधारित योजनाओं की राशि DBT के माध्यम से भुगतान के लिए सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।

निदेशक प्राथमिक शिक्षा-सह-नोडल पदाधिकारी DBT द्वारा जारी पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 की सभी छात्रवृत्ति/लाभुक योजनाओं का भुगतान PFMS के माध्यम से तभी होगा, जब ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 75% उपस्थिति का आंकड़ा दर्ज होगा।
क्या करना है प्रधानाध्यापक को—
1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक की उपस्थिति के आधार पर 75% या अधिक उपस्थिति वाले छात्र के सामने Yes (Y) और कम उपस्थिति वाले के सामने No (N) अंकित करना होगा। लाभ केवल 75% वाले छात्रों को मिलेगा।
प्रक्रिया:—
-ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर एंट्री 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
-सरकारी एवं सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक माध्यमिक, मदरसा, संस्कृत, वित्त रहित) विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने Login ID से एंट्री करेंगे।
-एंट्री के बाद चेक लिस्ट पर सहमति देनी होगी कि सभी छात्रों की इंट्री कर दी गई है।
विभाग ने सभी DEO/DPPO को अपने जिले के विद्यालयों से समय पर एंट्री सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। एंट्री पर होने वाला व्यय विद्यालय के कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा।



