[the_ad id='16714']

रांची में कार चालक ने बारातियों को रौंदा, 3 की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी

रांची- 23 मई। राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के सांडी चौक पर सोमवार देर रात 2:30 बजे एक अनियंत्रित कार चालक ने लड़की के घर के बाहर खड़े बारातियों को रौंद दिया। इनमें से तीन बारातियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल गए। रांची के एसएपी किशोर कौशल पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और जमकर मारा-पीटा। घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है। अधिकतर पीड़तों की स्थिति गंभीर बताई गई है। बारात अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग जारा गांव से सांडी कार्तिक महतो के यहां आई थी। दूल्हा और दुल्हन के मौसा समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में ओरमांझी निवासी महेश महतो (52), अंगड़ा निवासी बालेश्वर महतो (45) और अंगड़ा निवासी शंकर महतो (48) हैं।

बताया जाता है कि दुर्घटना में दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। लड़की के नाना गंभीर रूप से घायल हैं। लड़के के दो भाई और चाचा भी घायल हुए हैं। करीब 20 लोग घायल हो गये, जिन्हें क्यूरेस्टा ग्लोबल हॉस्पिटल और रिम्स में भर्ती कराया गया है। अनगड़ा के गोंदलीपोखर के लुपुंगजाड़ा से बारात सांडी पहुंची थी। बारात का स्वागत हो रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगी बारात में घुस गयी। बारातियों को रौंदने के बाद कार ने दूल्हे की कार को भी ठोक दिया। जिस कार ने इतने लोगों को कुचला, उसमें दो लोग सवार थे। इनमें से एक गाड़ी से भाग गया। दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

दूल्हे का नाम गणेश महतो और दुल्हन का नाम लीला कुमारी बताया गया है। नाच-गाने के बाद बारातियों के स्वागत-सत्कार के दौरान हुए इस हादसे के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया। चीख-पुकार मच गयी।. तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने कार में सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस दुर्घटना के बाद इस बात को लेकर चिंता बढ़ गयी कि अब विवाह होगा या नहीं लेकिन लड़का पक्ष ने विवाह संपन्न कराने की बात कही। दोनों पक्षों की सहमति से विवाह संपन्न हुआ और दूल्हा पक्ष दुल्हन को विदा कराकर ले भी गया। सुबह दुल्हन के पगफेरे की रस्म भी पूरी हुई। दोनों परिवारों में गम का माहौल है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!