बिहार

BEGUSARAI: बखरी में DCLR की गाड़ी में मिली शराब, ड्राइवर से पूछताछ में खुली पोल; साहब बोले- गाड़ी मेरी नहीं!

बेगूसराय, 15 नवंबर। बिहार में शराबबंदी के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। इस बार मामला बेगूसराय के बखरी का है, जहां डीसीएलआर (उप समाहर्ता भूमि सुधार) की सरकारी गाड़ी में शराब की खेप पकड़े जाने का दावा किया गया है। यह एक वीडियो में पूरा मामला सामने आया है।

वीडियो के मुताबिक, रात के समय बखरी में DCLR BAKHRI लिखी सफेद SUV को रोका गया, जिसका नंबर BR09PA2905 बताया जा रहा है। गाड़ी को रोककर जब पत्रकार ने ड्राइवर से पूछताछ की, तो ड्राइवर घबरा गया और सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पाया। जब गाड़ी का पिछला हिस्सा खोला गया, तो अंदर कार्टन में भरी शराा की बोतलें मिलीं।

इसके बाद DCLR से इस बारे में सवाल किया, तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह गाड़ी उनकी नहीं है। उन्हें नहीं पता कि गाड़ी में शराब कैसे आई। उन्होंने यह भी कहा कि अगर शराब मिली है, तो ड्राइवर ने अकेले किया होगा, इसमें उनका कोई हाथ नहीं है।

वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर गाड़ी DCLR की नहीं है, तो उस पर DCLR BAKHRI की प्लेट क्यों लगी है? शराबबंदी वाले बिहार में सरकारी गाड़ी में शराब कहां से आई?, क्या ड्राइवर अकेले इतनी बड़ी खेप की सप्लाई कर सकता है, या पीछे कोई बड़ा संरक्षण है?

फिलहाल इस मामले में आधिकारिक तौर पर जिला प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। यह खबर वीडियो में किए गए दावों के आधार पर है। सच क्या है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।
लेकिन एक बात साफ है कि अगर सरकारी गाड़ी में शराब मिलने का दावा सही है, तो यह शराबबंदी कानून पर बड़ा सवाल है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!