
MADHUBANI:- ईजरा पंचायत में वार्ड 13 महारानी पोखर छठ घाट पर मुखिया प्रतिनिधि आकिल हुसैन सम्मानित
मधुबनी, 15 नवंबर। रहिका प्रखंड के ईजरा पंचायत के वार्ड-13 अवस्थित महारानी पोखर छठ घाट पर पूजा समिति द्वारा मुखिया प्रतिनिधि आकिल हुसैन को सम्मानित किया गया। छठ महापर्व की तैयारियों में सहयोग एवं घाट पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर पूजा समिति ने उनका अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मान किया।
मौके पर शिक्षक शशि भूषण प्रसाद,बब्लू महतो सहित समस्त पूजा समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इस दौरान घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं व्रतियों की सुविधा को लेकर भी चर्चा की गई।
वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा छठ घाट के समीप चापाकल खराब होने और कल हेड नहीं रहने की सूचना मुखिया प्रतिनिधि को दी गई। सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि आकिल हुसैन ने तत्परता दिखाते हुए पंचायत कर्मी गंगा प्रसाद महतो को मौके पर भेजा। कर्मी द्वारा नया चापाकल हेड लगवाकर पानी की व्यवस्था कराई गई, जिससे छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली।
स्थानीय लोगों ने कहा कि छठ जैसे महापर्व में पानी की व्यवस्था सबसे जरूरी होती है। समय पर चापाकल ठीक हो जाने से अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि महारानी पोखर छठ घाट पर हर साल दर्जनों व्रती अर्घ्य देने आते हैं।
इस बार भी घाट पर सभी व्यवस्था किया गया है।
मुखिया प्रतिनिधि के सहयोग से पंचायत के अन्य घाटों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की गयी।
मुखिया प्रतिनिधि आकिल हुसैन ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पंचायत प्रशासन पूरी तरह तैयार है।



