
MADHUBANI: अकशपुरा में बनेगी लाइब्रेरी, शिक्षा से ही होगा समाज का विकास : विधान पार्षद अनिल झा
मधुबनी 15 नवंबर। रहिका प्रखंड के अकशपुरा गांव में श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधान पार्षद अनिल झा ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अकशपुरा में लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। उनकी इस घोषणा पर पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
अपने संबोधन में विधान पार्षद अनिल झा ने कहा कि समाज के लिए शिक्षा निहायत आवश्यक है। शिक्षा के बिना कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवा पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ना सबसे बड़ी जरूरत है। शिक्षा के जरिए ही युवा पीढ़ी समाज का समुचित विकास कर सकती है और गांव, प्रखंड व जिला का नाम रोशन कर सकती है।
उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी केवल किताबों का संग्रह नहीं होगी, बल्कि यह गांव के बच्चों और युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला केंद्र बनेगी। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को किताबें, मार्गदर्शन और पढ़ने का शांत माहौल मिलेगा। गरीब परिवार के बच्चे भी अब बिना किसी परेशानी के पढ़ाई कर सकेंगे।
विधान पार्षद ने कहा कि मैं चाहता हूं कि अकशपुरा का कोई भी बच्चा सिर्फ पैसे के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे। लाइब्रेरी से गांव में पढ़ाई की एक नई क्रांति आएगी। आने वाले दिनों में इसी गांव से डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और अधिकारी निकलेंगे।
उन्होंने महायज्ञ समिति और ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि नवाह महायज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। धर्म के साथ-साथ शिक्षा और संस्कार पर भी ध्यान देना होगा, तभी समाज मजबूत होगा। उन्होंने समिति को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना देवी, पूर्व मुखिया गुणानन्द यादव, सीए सचिन झा, संजू देवी, महंत गोपाल दास, मुकेश सिंह, संजीव कुमार मिश्रा, वकील राय, अरुण झा, पीसी झा, राजेश कुमार झा मोहन सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने लाइब्रेरी की घोषणा का स्वागत किया और इसे गांव के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।
नवाह महायज्ञ समिति के सचिव विपिन कुमार झा ने बताया कि श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ में नौ दिनों तक अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा। इस बार महायज्ञ को और भी भव्य रूप दिया गया है। दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।
नवाह महायज्ञ के संचालन में समिति अध्यक्ष रमण चौधरी, नवाह मंडप प्रभारी पं. सुदर्शन झा, उपाध्यक्ष शिव कुमार झा, उपसचिव बैद्यनाथ झा, कोषाध्यक्ष गुड्डू कुमार झा, सहकोषाध्यक्ष प्रकाश झा, स्थान निरीक्षक शत्रुघ्न चौधरी, व्यवस्थापक पवन झा, उप व्यवस्थापक ललित झा, मंडप अध्यक्ष मंडल बिल्टू सहनी, रामवृक्ष सहनी, रामवृक्ष पासवान, बासुदेव सहनी, हरिनाथ सहनी, नरेश पासवान, रघुनि पासवान, छुटकू सहनी, सदस्य विमल झा, कुमारकांत झा, मदनमोहन झा, प्रियांशु झा, हिमांशु झा, हेमन्त झा, सत्यनारायण झा, मुकेश चौधरी, सत्यम चौधरी, कुणाल झा, अर्जुन कुमार झा, अनिल कुमार चौधरी सहित समस्त ग्रामीण जुटे हुए हैं।



