
पटना में “Rising Bihar-Investor Summit 2026”, पथ निर्माण विभाग के 11 अफसर होंगे शामिल
पटना- 30 सितंबर। बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने 1 अक्टूबर 2026 को पटना में होने वाले “Rising Bihar- Investor Summit 2026” के लिए अपने अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। पथ निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह सम्मेलन होटल ताज सिटी सेंटर, पटना में “Bihar- The Emerging Investment Destination of India” विषय पर आयोजित होगा। इसका आयोजन Arrucus Media Pvt. Ltd. द्वारा बिहार सरकार के सहयोग से PHDCCI और ARRUCUS MEDIA के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें निवेशकों के साथ विशेष बैठक होगी। आदेश के अनुसार सम्मेलन में अन्य गतिविधियों के अतिरिक्त दोपहर शीर्ष 10-15 निवेशकों के साथ विभागीय विशेष बैठक (Exclusive B2G) प्रस्तावित है, जिसमें विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
ये 11 पदाधिकारी होंगे शामिल—
1 पंकज कुमार पाल, भाप्रसे-सचिव
2.डॉ शैलजा शर्मा, भाप्रसे विशेष सचिव
3.धमेन्द्र कुमार, भाप्रसे अध्यक्ष, BRPNNL
4.अनिल बसाक, भाप्रसे संयुक्त सचिव
5.बबलू कुमार, बिअसे CGM, BSRDCL
6 जितेन्द्र कुमार, बिअसे MD, BRPNNL
7.आशुतोष कुमार सिंह, बिअसे मुख्य अभियंता, उत्तर
8.संजय कुमार भारती, बिअसे मुख्य अभियंता, दक्षिण
9.राकेश कुमार, बिप्रसेउप सचिव
10.अभिषेक कुमार चन्दन, बिप्रसे उप सचिव
11.अमरेन्द्र कुमार, बिअसे कार्यपालक अभियंता
इस सम्मेलन के लिए अनिल बसाक, संयुक्त सचिव, पथ निर्माण विभाग को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। यह आदेश उप सचिव (प्रको) निशांत कुमार द्वारा जारी किया गया है।



