
मधुबनी में जल्द बनेगा पुलिस केन्द्र,30 से 50 एकड़ भूमि की जरूरतःआईजी
मधुबनी-05 दिसंबर। मिथिला क्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार ने रविवार को जिला पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद परिसदन में आईजी अजिताभ कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस केंद्र के भवन,पुलिस कर्मियों के काम काज,सिपाहियों की संख्या सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। आईजी ने बताया कि पुलिस केंद्र का भवन जर्जर है। नया पुलिस केंद्र बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय से राशि जिला में आ चुका है। पंडौल में पुलिस केंद्र बनाने को लेकर भूमि अधिग्रहण की बात लगभग तय हो चुका था। परंतू इधर जानकारी मिली है कि उक्त जमीन के अधिग्रहण में कुछ अड़चनें आ गई है। कुछ किसान जमीन अधिग्रहण का विरोध करने लगे हैं। जिला पदाधिकारी से इस संदर्भ में बातचीत हुई है। जिला पदाधिकारी ने अधिग्रहण हो जाने का आश्वासन दिया है। ज्ञात हो कि पुलिस केंद्र के निर्माण के लिए 30 से 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। आईजी ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस के आंतरिक संसाधनों के प्रबंधन को करना है। मौके पर एसपी डॉ.सत्यप्रकाश एवं जयनगर के एएसपी शौर्य सुमन मौजूद थे।



