
बिहार
गणेश चतुर्थी पर CM सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
पटना -14 सितंबर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने भगवान श्री गणेश जी से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की तथा प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे, पारस्परिक प्रेम, सामाजिक सौहार्द्र एवं शांतिपूर्ण सद्भाव के साथ गणेश चतुर्थी मनाने की अपील की।



