
बिहार के सीवान से बड़ी खबर, करोड़ों के जमीन खरीद घोटाले में मुख्य पार्षद सिंधु सिंह बर्खास्त
सीवान- 30 नवंबर। सीवान नगर परिषद के अन्तर्गत पिछले दिनों हुई वित्तीय अनियमितता के लिए दोषी पाईं गईं मुख्य पार्षद सिंधु सिंह को नगर विकास विभाग ने तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त कर दिया है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम कुंवर ने सीवान नगर परिषद क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर लूट-खसोट का आरोप लगाते हुए सीवान जिलाधिकारी से जांच की मांग की थी। कुंवर के मांग पर जिलाधिकारी ने अपने स्तर से जांच कराने के बाद जांच रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सौंपी थी।रिपोर्ट के अध्ययन के बाद नगर विकास विभाग के निदेशक ने नगर परिषद क्षेत्र किए गए लूट-खसोट के आरोपी सीवान नगर परिषद की सभापति सिंधु सिंह पर तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ उन्हें मुख्य पार्षद के पद से बर्खास्त कर दिया है।
उल्लेखनीय हो कि पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर ने नगर परिषद के मुख्य पार्षद सिंधु सिंह व तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई अभियंताओं एवं पदाधिकारियों पर आरोप लगाया था कि ये सभी लोग मिलजुल कर सीवान नगर परिषद क्षेत्र में सीवान-छपरा रोड के सीवान नगर क्षेत्र में अस्पताल मोड़ से तरवारा मोड़ तक सड़क के दक्षिण पांच फीट चौड़ीकरण कार्य योजना संख्या- 15/2017-18 , प्राक्कलित राशि 49,91,500.00 ( उनचास लाख इक्यानवे हजार पांच सौ ) एवं नगर क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण के लिए 40000000.00 ( चार करोड़ ) में जो भूमि क्रय में हुई है। इसमें भारी वित्तीय अनियमितता किया गया है। पूर्व मंत्री के आवेदन पर जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय ने जांच करवाई थी और कुंवर के आरोप को सही पाया था।



