बिहार

जमुई की शर्मनाक घटना ने बिहार को किया शर्मसार, सड़क पर लड़कियों का निकलना मुश्किल: ब्रह्मानंद यादव

मधुबनी- 21 सितंबर। जमुई में प्रेमी जोड़े के साथ हुई अमानवीय और शर्मनाक घटना ने पूरे बिहार को शर्मसार कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीड़िता हाथ जोड़कर, रो-रो कर मिन्नतें करती नजर आ रही है, लेकिन हैवानियत पर उतरे युवक उसकी एक नहीं सुनते। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे राज्य में आक्रोश है। घटना के बाद जमुई जिला प्रशासन हरकत में आया और जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले को लेकर राजद नेता ब्रह्मानंद यादव ने सम्राट सरकार और पुलिस व्यवस्था पर जोरदार हमला बोला है। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जमुई की घटना ने साबित कर दिया कि बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। एक मासूम बच्ची गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दरिंदों का दिल नहीं पसीजा। यह घटना सिर्फ एक लड़की के साथ नहीं, बल्कि पूरे बिहार की बेटियों की सुरक्षा पर सवाल है। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। मुख्यमंत्री सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जमीन पर अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। आज हालत यह है कि सड़क पर लड़कियों का निकलना मुश्किल हो गया है।
ब्रह्मानंद यादव ने कहा कि यह सिर्फ 3 युवकों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह घटना पुलिस की नाकामी का नतीजा है। पीड़िता को सुरक्षा और 10 लाख का मुआवजा दिया जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपियों को सख्त सजा दी जाए। जमुई पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना अध्यक्ष की जवाबदेही तय होना चाहिए।उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस कहां थी? क्या थाना सिर्फ घूस लेने और झूठी FIR दर्ज करने के लिए बना है? पुलिस और थाना लोगों की रक्षा के लिए बनाए गए हैं, वसूली के लिए नहीं।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस मामले को सिर्फ कागजी खानापूर्ति में समेटने की कोशिश की तो राजद सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!