बिहार

बिहार प्रदेश शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज संघ ने पूर्व CM नीतीश काे साैंपा चार सूत्री मांग पत्र

पटना- 20 सितंबर। बिहार प्रदेश शिक्षा सेवक, शिक्षा सेवक(तालिमी मरकज) संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से उनके 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर रविवार काे मुलाकात की और अपनी चार सूत्री मांगों को लागू करने के संबंध में मांग पत्र सौंपा।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने कहा कि पिछले 18 सालों से राज्य की स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र में शिक्षा सेवक,शिक्षा तालिमी मरकज अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं,जिसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में एक प्रतिशत से भी कम बच्चे स्कूली शिक्षा से बाहर रह गए हैं और राज्य की साक्षरता दर कई राज्यों की साक्षरता दर की अपेक्षा बेहतर है।

प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने कहा कि शिक्षा सेवक, शिक्षा सेवक(तालिमी मरकज) सामाजिक सरोकार से जुड़़े हरेक कामों में भी बढ़़-चढ़़ कर अपनी भूमिका निभाते हैं।

नीतीश कुमार को मांग पत्र सौंपते हुए प्रतिनिधिमंडल ने अपनी जिन चार मांगों को लागू करने की मांग की है उनमें ग्रेड पे लागू करना, अनुकंपा का लाभ, उम्र सीमा 60 वर्ष से बढ़़ाकर 65 वर्ष करने तथा राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों पर नीतीश कुमार सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया। उनकी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद नीतीश कुमार ने खासकर बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में बिहार प्रदेश शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज के कामों की सराहना की एवं उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक आग्रह करने की बात कही। इस दौरान बिहार विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता ललन कुमार सर्राफ उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!