बिहार

24 सितंबर को LNMU चलो आंदोलन, मधुबनी में MSU की बैठक, हजारों छात्रों के जुटान की रणनीति

मधुबनी- 20 सितंबर। मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) द्वारा 24 सितंबर को आयोजित “LNMU चलो” एवं विश्वविद्यालय घेराव आंदोलन को लेकर मधुबनी में पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष शशि अजय झा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में LNMU में लंबे समय से चली आ रही शैक्षणिक अव्यवस्था, प्रशासनिक अनियमितताओं और छात्रों की लंबित समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय सिर्फ डिग्री देने की जगह नहीं, छात्रों के भविष्य का आधार है, इसलिए सुधार जरूरी है। 24 सितंबर के आंदोलन में मधुबनी जिले से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनी। इसके तहत सभी प्रखंडों और कॉलेजों में जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार जिम्मेदारी और छात्रों को शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन में जोड़ने का निर्णय लिया गया।

MSU ने मधुबनी सहित पूरे मिथिला क्षेत्र के छात्रों से 24 सितंबर को LNMU पहुंचकर छात्र हित की आवाज बुलंद करने की अपील की है। बैठक में रौशन भारद्वाज जिला कोषाध्यक्ष, मयंक विश्वास नगर अध्यक्ष, राजन झा जिला महासचिव, चंदन सिंह जिला सचिव, अमित झा कार्यकारणी,आनंद पासवान जिला कॉलेज प्रभारी, गौरव महतो, रौशन पासवान, चंद्रवीर ठाकुर सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!