
साहित्यिक-384 में ‘हंसराज समग्र’ का लोकार्पण, विद्वानों ने डॉ. मंत्रनाथ झा के साहित्य को सराहा
मधुबनी- 21 सितंब जिले के सरिसब पाही की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था “साहित्यिक” का 384वां मासिक बैसार मैथिली साहित्यकार डॉ. जगदीश मिश्र के आवास, नबटोल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ. शशिनाथ झा ने की। मुख्य अतिथि गौरीनाथ झा तथा विशिष्ट अतिथि साहित्य अकादेमी सम्मानित साहित्यकार अजित आजाद थे। इस अवसर पर अतिथियों डॉ. जगदीश मिश्र, डॉ. अरविंद कुमार सिंह झा एवं तन्नू झा द्वारा डॉ. मंत्रनाथ झा ‘हंसराज’ की 12 पुस्तकों के संकलन ‘हंसराज-समग्र’ का लोकार्पण हुआ। इस पोथी का संपादन डॉ. सुधीर कुमार झा ने किया है। सह-संपादक डॉ. अरविंद कुमार सिंह झा एवं अजित आजाद हैं।
साथ ही मतिनाथ मिश्र ‘मतंग’ रचित ‘ठहक्का’ तथा मोहनाथ ‘कैलाशी’ रचित ‘एन्हर अन्हरिया ओन्हर इजोत’ का भी लोकार्पण किया गया। डॉ. शशिनाथ झा, डॉ. विद्यानंद झा, डॉ. केदारनाथ झा, शिवशंकर श्रीनिवास, उदय कुमार झा, डॉ. शिवानंद झा, डॉ. अरविंद कुमार सिंह झा, अमल कुमार झा आदि विद्वानों ने ‘हंसराज’ एवं डॉ. सुधीर कुमार झा के साहित्यिक अवदान पर विस्तृत चर्चा एवं विश्लेषण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का स्वागत गीत प्रमोद कुमार पासवान ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन डॉ. अनुराग मिश्र ने किया। अंत में संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सदन मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



