
बिहार
राहुल गांधी ने उठाया छात्राओं के हॉस्टल का मुद्दा, PM मोदी से पूछा सवाल
नई दिल्ली- 21 सितंबर। नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि इंदौर में एक छात्रा ने मुझसे ये सवाल पूछा कि सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है-हमारे हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? गांव से पढ़ने शहर आई।
हॉस्टल है नहीं, तो PG में रहना पड़ता है। सिर्फ़ सुरक्षित रहने में लाखों ख़र्च हो जाते हैं। हर महीने किराए की चिंता, और बेघर होने का डर-इसी में पढ़ाई करनी पड़ती है। कई लड़कियां इसी वजह से पढ़ाई छोड़ देती हैं। सिर्फ़ इसलिए कि रहने की जगह नहीं है। आवास भत्ता? महंगाई के साथ बढ़ता नहीं, ऊपर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल का मुद्दा उठाते हुए PM नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि नरेन्द्र मोदी जी – उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?



