बिहार

MADHUBANI:- मुखिया जाहिदा खातुन के सतत प्रयास से ईजरा पंचायत के इतिहास में पहली बार 1400 से अधिक नाम PM आवास योजना के नयी सूची में शामिल, ग्रामसभा से अनुमोदित

मधुबनी- 21 सितंबर। जिला के रहिका प्रखंड क्षेत्र के ईजरा पंचायत भलन परिसर में मुखिया जाहिदा खातुन के अध्यक्षता विशेष ग्रामसभा आयोजन हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नयी सूची में शामिल लाभुकों का नाम सुनाया गया। लाभुकों का नाम पढ़कर सुनाते हुए आवास सहायक शंकर मिश्रा ने कहा कि मुखिया जी के सतत प्रयास एवं सहयोग से ईजरा पंचायत में इसबार आवास लाभुकों की संख्या 1400 से अधिक हुई है, जो ईजरा पंचायत के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर गरीब व जरुरतमंद लाभुकों का नाम जुड़ा है। जिसे ग्रामसभा से अनुमोदित कर विभाग को भेज दिया गया है।
मुखिया जाहिदा खातुन ने कहा कि पहले वास्तव में आवास योजना में लाभुकों का नाम नही जुड़ पाता था। जिसका कारण गरीब एवं जरुरतमंद लोग आवास योजना से वंचित रह जाते थे। मेरा प्रयास एवं पंचायत के वार्ड सदस्य,कर्मियों के सहयोग से गरीब जरुरतमंद लोगों का नाम इसबार आवास योजना में जुड़ सका है। उन्होंने कहा कि आवास योजना को लेकर हमेशा मुखिया पर जो आरोप लगता रहा है, उस आरोप को अपने कार्यकाल में समाप्त करने का काम की हुं।
मुखिया जाहिदा खातुन ने कहा कि मेरा प्रयास रहता है कि आवास एवं अन्य योजनाओं का लाभ ग्राम पंचायत के हर वासियों तक पहुंचाया जाए। मौके पर आवास सहायक शंकर मिश्रा, पंचायत लोहिया स्वच्छ पर्यवेक्षक गंगा प्रसाद महतो,वार्ड सदस्य योगेंद्र महतो,तनवीर आलम, उमेश भंडारी,शिव कुमार,मो. तौकिर,मो.औमेश,मो,जुनैद,मो. अब्बास,दुर्गेश कुमार, मो. अल्लाम,मो. रिजवान,मो. नवाब सहित बड़ी संख्या में ईरान पंचायत ग्राम वासी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!