ताज़ा ख़बरें

नेपाली मंत्री ने सीमावर्ती रेलवे स्टेशन का लिया जायजा,कहा: भारत-नेपाल संबंधों को जीवित रखने के लिए रेल परिचालन जल्द

मधुबनी-30 नवंबर। नेपाल सरकार के भौतिक पूर्वाधार एवं यातायात मंत्री रेणु कुमारी यादव ने मंगलवार को जनकपुर एवं सीमावर्ती रेलवे स्टेशन ईनरवा का सड़क मार्ग से औचक निरीक्षण किया। मौके पर मंत्री रेणू कुमारी ने पत्रकारों को बताया कि भारत-नेपाल दोनों देशों के बीच वर्षों से बेटी-रोटी का संबंध बना हुआ है। इसी वित्तीय वर्ष में जयनगर जनकपुर कुर्था नेपाल रेल खंड पर ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रेन परिचालन में अब विलंब नहीं होगा। काफी दिनों से ट्रेन परिचालन को लेकर उत्सुकता थी। परंतू कभी बाढ़,तो कभी कोरोना वायरस एवं कुछ टेक्निकल कठिनाइयों के कारण ट्रेन परिचालन पर असर पड़ा है। नेपाल-भारत के साथ संबंध मजबूत था और रहेगा। नेपाल रेल्वे से कर्मीयों को हटाने पर उन्होंने कहा कि वैसे कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त नहीं थे। 17 दिन के ट्रेनिंग के लिए कर्मी को भेजा जाएगा। भारत हमारे सिर्फ मित्र नहीं,बल्कि सीता-राम के कारण भारत हमारे संबंधी भी हैं। ट्रेन परिचालन दोनों देशों के बीच एक पूल का काम करेगा। कुछ तकनीकी कारणों से ट्रेन परिचालन में विलंब हो रही है। जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री ने रेलवे स्टेशन परिसर,प्लेटफार्म,भंसार कार्यालय,रिले रुम,कंट्रोल रूम एवं टिकट काउंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान नेपाल रेल्वे के जीएम निरंजन कुमार झा,डीजी रेल दिपक कुमार भटराय,एपीएफ डीआईजी ब्रिगेडियर कमांडर गणेश ठाडा मगर,धनुषा एसपी नरेंद्र श्रेष्ठ,इरकाॅन इंटरनेशनल लिमिटेड के जीएम रवि सहाय,डीजीएम विवेक निगम,सिग्नल काॅमिनेकेशन के डीजीएम एसके दास,अरविंद कुमार,जनकपुर मेयर लाल किशोर साह,प्रदेश सांसद शैलेन्द्र कुमार यादव,वार्ड अध्यक्ष धर्मेन्द्र गोईत,मो अब्दुल्ला शेख,राधेश्याम यादव समेत अन्य मौजूद थे। इस दौरान ईनरवा गांव के ग्रामीणों एवं जसेपा नेता ने मंत्री को माला पहना कर सम्मानित किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button