
बिहार
PATNA: वित्त रहित शिक्षकों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए CM सम्राट, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
पटना- 20 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित वित्त रहित शिक्षकों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों एवं उनके प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि जनता के हित में निरंतर कार्य करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार का दायित्व है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सीएम ने कहा कि 15 जुलाई को एक साथ 211 डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराई गई तथा 2,500 असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली की गई। सरकार का उद्देश्य है कि बिहार के बच्चों को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और उन्हें बेहतर शिक्षक उपलब्ध हों।



