
बिहार
MADHUBANI: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिला बैठक भौआड़ा में सम्पन्न
मधुबनी- 20 सितंबर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिला बैठक रविवार को वार्ड 32, भौंआरा के श्री श्री 108 रामजानकी ठाकुरबाड़ी स्थान, तिवारी पोखर परिसर में जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री जीवकांत झा, उपाध्यक्ष मुनेंद्र झा एवं पंकज मेहता, बजरंग दल संयोजक तरुण राठौर, सह-संयोजक सोनू कुमार, नगर अध्यक्ष हरिश्चंद्र राउत, मंत्री गोनू यादव, सह-मंत्री विक्की कुमार, आनंद कुमार के अलावा महंत शिव शंकर दास, सचिन कुमार, सोनू कुमार दास, विकास कुमार, सोनू कुमार यादव, पीयूष राजपूत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



