काठमांडू- 22 मार्च। नेपाल की पुलिस ने 62 करोड़ से अधिक नेपाली रुपये का सट्टा लगाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल हैं।
काठमांडू के क्राइम इन्वेस्टिगेशन ऑफिस ने बुधवार को बताया कि वन एक्स बेट के जरिए सट्टा लगाने वाले ग्रुप के छह लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, यह लोग सट्टेबाजी के लिए मोबाइल फोन और अन्य सामग्री का इस्तेमाल करते हैं। महानगर अपराध जांच कार्यालय के एसपी सोमेंद्र सिंह राठौड़ के मुताबिक गिरफ्तार किए गए छह लोगों ने अब तक 63 करोड़ से अधिक का सट्टा लगाया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि 35 लोगों के नाम से खोले गए डिजिटल वॉलेट के जरिए 41 करोड़ 14 लाख 81 हजार रुपये की ठगी की गयी। पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह ने 15 लोगों के 34 बैंक खातों के जरिए 12 करोड़ 25 लाख 35 हजार रुपये का सट्टा लगाया है। साेमवार को पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर किया था। नेपाल में सट्टे का बड़ा धंधा है। सुर्खियों में रहने के बावजूद इस तरह के गिरोह के सदस्य कम ही पुलिस की गिरफ्त में आ पाते हैं।
