
BIHAR:- मधुबनी शहर में चोरी व छिनतई की घटना को रोकने में नगर थाना पुलिस विफल
मधुबनी- 06 सितंबर। नगर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी एवं छिनतई की घटना बढ़ रही है, जिससे रोकने में नगर थाना पुलिस विफल है। शहर में डीएम आवास के सामने पिछले दिनों हुए छिनतई मामले का भी अबतक पुलिस खुलासा नही कर पाई है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस सिर्फ प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी होने की बात कहकर शांत बैठी है।
मध्ुबबनी शहर के सबसे वीआईपी व सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में पैक्स अध्यक्ष के साथ हुए छिनतई की घटना नगर थाना पुलिस के पुलिसिया चौकसी एवं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिया हैं?
डीएम आवास के मुख्य द्वार के ठीक सामने बदमाशों की ओर से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटने की इस दुस्साहसिक घटना को लेकर स्थानीय लोगों एवं व्यवसायियों में पुलिस के प्रति आक्रोश गहरा रहा है।
हालांकि, नगर थाना पुलिस का कहना है कि वे घटना के तुरंत बाद से ही आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं, अपराधी के पहचान एवं गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई जारी है।
मधुबनी शहर के लोगों का कहना है कि यदि डीएम आवास जैसे अति-सुरक्षित क्षेत्र में लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम गलियों एवं मोहल्लों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस के सुस्त रवैया के कारण ही मधुबनी शहरं में प्रतिदिन लोगों के बाइक सहित अन्य सामानों की चोरी हो रही है और पुलिस की ओर से सिर्फ लोगों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले का निष्पादन जल्द कह कर शांत बैठी है।
वही, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार की माने, तो बाइक चोरी से लेकर अन्य सभी घटना का उद्वेदन को लेकर लगातार कार्रवाई किया जा रहा है।



