
शिक्षक समाज के मार्गदर्शक, इनके सम्मान से बढ़ता है शिक्षा का गौरव: ABVP
मधुबनी- 05 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), मधुबनी इकाई द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं निजी शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया।
समारोह में आरके कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल मंडल जेएमडीपीएल महिला कॉलेज के डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिंह, प्रो. श्वेता कुमारी, डॉ. शक्ति कुमारी, डॉ. अर्चना कुमारी, पंकजजी, परशुराम जी, डॉ. पूजा कुमारी गुप्ता, डॉ. राखी कुमारी, डॉ. निभा झा, डॉ. शिवकुमार पासवान, डॉ. एमडी आलम सहित विभिन्न संस्थानों के प्रोफेसरों को सम्मानित किया गया। वहीं निजी शिक्षण संस्थानों से पवन कापरी, पीसी झा सहित अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ABVP के प्रांत सह मंत्री मनीष पासवान ने कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी जीवन की सही दिशा तय करता है और राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान और शिक्षा की परंपरा का सम्मान है। कार्यक्रम में संगठन मंत्री अनीश पाण्डेय, विभाग संयोजक रोहित झा, नगर सह कार्यवाहक श्रवण कुमार, जिला संयोजक अभय कुमार सहित राज्यजीत ठाकुर, पूर्णिमा कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। परिषद ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में गुरु-शिष्य परंपरा और गुरु के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।



