बिहार

PATNA:- गांधी घाट पर गंगा का पानी पहुंचा उच्चत्तम बिन्दु पर,डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश

पटना- 06 सितंबर। जल संसाधन विभाग द्वारा रविवार सुबह दी गई जानकारी के मुताबिक गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं गांधी घाट पर जलस्तर के उच्चतम बाढ़ स्तर (हाई फ्लड लेवल) को पार करने के बाद अब पानी का दबाव डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में रहेगा। इसका प्रभाव अगले 1 से 3 दिनों तक हाथीदह एवं उसके बाद के डाउनस्ट्रीम गेज स्टेशनों पर देखने को मिल सकता है तथा यह हाथीदाह में पुराने उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर सकता है। अतः बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार जिले के गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

विभाग के मुताबिक गांधी घाट पर बढ़े हुए जलस्तर की लहर के डाउनस्ट्रीम की ओर बढ़ने को देखते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को सतर्क रहने तथा जलस्तर की लगातार निगरानी करने को कहा गया है।

साथ ही, नदी के जलस्तर, तटबंधों, संवेदनशील स्थलों एवं निचले इलाकों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुसार एहतियाती उपाय पहले से करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागीय एवं क्षेत्रीय अभियंताओं को बाढ़ नियंत्रण से संबंधित सभी संसाधनों एवं मशीनरी को तैयार स्थिति में रखने को कहा गया है।

संबंधित क्षेत्र को लोगों को भी अनावश्यक नदी के निकट नहीं जाने तथा सतर्क और सुरक्षित रहने का सुझाव दिया जाता है। स्थानीय प्रशासन द्वारा नावों के परिचालन पर निगरानी रखने, ओवरलोडिंग को रोकने तथा लोगों को निरंतर सूचना उपलब्ध कराते हुए जागरूक रखने का परामर्श दिया जाता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!