
MADHUBANI:- गंगासागर तालाब स्थित बने दुकानों पर एडवांस के नाम पर लाखों रूपये का हुआ खेल, नए ठेकेदार द्वारा फिर से एडवांस मांग का हो रहा विरोध, दरभंगा राज के वंशों से हस्तक्षेप की मांग
मधुबनी- 06 सितंबर। शहर के गंगासागर तालाब स्थित बने दुकानों पर एडवांस के नाम लाखों रूपये का खेल हुआ है। जिसका विरोध अब दुकानदारों द्वारा किया जाने लगा है। तथा दरभंगा राज के वंशों एवं जिलाधिकारी मधुबनी से हस्तक्षेप करने की मांग होने लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार गंगासागर तालाब स्थित बने दुकानों का ठेका दरभंगा राज के वंषों द्वारा अधिकृत किया जाता है। पिछले वर्ष इसका ठेका जिन लोगों को दिया गया था, उन लोगों के द्वारा दुकानों के नाम पर पचास हजार से लेकर दो से तीन लाख का एडवास लिया गया तथा दुकानों का महिना पांच हजार से लेकर लगभग बीस हजार तक तय किया गया। उक्त दुकानदारों को एडवांस संबंधित किसी भी तरह का रसीद नही दी गयी। सिर्फ एक सादे कापी कर लिख लिया गया। जबकि महिना लिया जा रहा था उसकी रसीद दी जा रही थी।
इधर एक वर्ष पुराने होने के बाद उक्त ठेकेदार की ठेकेदारी समाप्त हुई और दुसरे के नाम से नई ठेकेदारी कर दी गयी। परंतू पुराने ठेकेदारी में जो लोग शामिल थे, उनमें दो से तीन लोग नई ठेकेदारी टीम में भी शामिल है। नई ठेकेदार द्वारा उक्त दुकानदारों से फिर एडवांस की मांग होने लगी है। एडवांस नही देने पर दुकान खाली करने की धमकी दी जा रही है। जिसका विरोध उक्त दुकानदारों द्वारा एक सप्ताह से किया जा रहा है। रविवार को भी दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकाने बंद कर फिर से एडवांस की मांग का विरोध किया गया।



