
देश-राज्य को आगे बढ़ाने में वैश्य समाज सदैव आगे: समीर महासेठ
मधुबनी – 18 मई। पटना के स्काडा बिजनेश सेंटर मे राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पीके चौधरी की अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा की वैश्य समुदाय संख्या बल में अधिक होने के बाद भी समाजिक, राजनितिक, शैक्षणिक व आर्थिक रूप से काफी पीछे है।
वैश्य समाज देश व राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सदैव अपना योगदान देने में आगे रहे है।अपने श्रम के बल पर जीवन-यापन करने वाला वैश्य समाज समाज अभी भी मुख्य धारा से काफी पीछे है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पीके चौधरी ने कहा कि पंचायती राज चुनाव से पूर्व संगठन को प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। बिहार के वैश्य वर्ग लगातार अपराधियों के निशाने पर है। उनकी सुरक्षा के लिए संघर्ष करना है। अतिथियों का स्वागत युवा प्रदेश अध्यक्ष मंजीत आनंद साहू ने किया, जबकि महासभा के कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष कमल नोपानी, वैश्य भवन निर्माण के अध्यक्ष शिव गुप्ता ने भवन निर्माण और समाज के विकास के लिए नीतियों का निर्माण कर वैश्य समाज के एकजुटता और सर्वांगीण विकास पर बल दिया।
बैठक में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्रीय वैश्य महासभा के साथ एकताबद्ध होकर आगे का ऐलान किया। बैठक को पूर्व प्रत्याशी मोहन गुप्ता, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू गुप्ता, स्मिता पूर्वे, अखिलेश जायसवाल, हाकीम प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, हरे राम चौधरी, दिगंबर मंडल, विश्वशेष आर्य, मोहन स्वर्णकार, अमरेश गुप्ता, शिव शंकर विक्रांत, राकेश जयसवाल, राकेश नायक, रवि रंजन प्रसाद, शत्रुघ्न चौधरी, मुख्यालय प्रभारी वैभव गुप्ता सहित अन्य ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व पार्षद प्रमोद गुप्ता ने की।



