
MADHUBANI:- लखनौर का प्रसिद्ध जानो मानो तालाब कल्याणी मां मंदिर को मिले पर्यटन स्थल का दर्जा: सरोज मोहन झा
मधुबनी- 18 मई। मधुबनी जिले के लखनौर प्रखंड के कछुआ गांव स्थित जानो मानो तालाब और कल्याणी मां मंदिर को पर्यटन स्थल बनाए जाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पहल शुरु कर देना चाहिए। इसके लिए जानो मानो ट्रस्ट द्वारा सीएम सम्राट चौधरी को आवेदन सौंपा जाएगा।जानो मानो महोत्सव ट्रस्ट के ट्रस्टी सरोज मोहन झा ने बताया कि जानो मानो तालाब कल्याणी मां मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा के लिए पूर्व में भी प्रयास किया गया था।
पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ द्वारा विधान परिषद में इसे उठाया गया था। जिसके आलोक में तत्कालीन पर्यटन मंत्री द्वारा इस दिशा में आवयश्क कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया गया था। श्री झा ने बताया कि सालों से हरेक साल गंगा दशहरा पर जानो मानो महोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष भी गंगा दशहरा पर महोत्सव मनाया जाएगा। कलकल करती जल से लोगों को ठंडक पहुंचाने वाले जानो मानो तालाब की धार्मिक महता रही हैं। उन्होंने बताया कि दो बहन जानो और मानो के नाम से प्रसिद्ध कछुआ गांव की प्राचीन तालाब कभी राहगीरों के लिए एक सुखद ठहराव के रूप में माना जाता रहा है। इस तालाब में स्नान के लिए दूर-दूर से लोग आते थे। तालाब में स्नान करने से लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होता है। तालाब में स्नान से रोगों से निजात मिलता है। दूर दराज से आने वाले लोग तालाब के निकट ही रात गुजारते थे। प्रति वर्ष गंगा दशहरा पर तालाब किनारे मेला का आयोजन किया जाता है।
श्री झा ने बताया कि तालाब को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की मुहिम में लगे हुए है। इसके लिए जिलाधिकारी से भी आवश्यक पहल की मांग किया गया है, जानो मानो तालाब को पर्यटन स्थल बनाने के दिशा में बिहार सरकार, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही संभव हो पाएगा। जल से लबालब प्रतिदिन सैकड़ो लोगों को शीतलता प्रदान करने वाली इस तालाब के चहुंओर भिंडा निर्माण कराया जाना जरूरी है।



