
MADHUBANI:- शहर में 10 दिवसीय इन्द्र पूजा की तैयारी शुरु, 23 सितंबर से 02 अक्टूबर तक होगा पूजा और मेला का आयोजन
मधुबनी – 25 जुलाई। मधुबनी सहित मिथिला में देवराज इन्द्र की पूजा अर्चना की चली आ रही परंपरा के मद्देनजर इस साल 23 सितंबर से इन्द्र पूजनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 02 अक्टूबर तक चलने वाले दिवसीय इन्द्र पूजनोत्सव की तैयारी शुरु हो गई है। मधुबनी शहर के गंगासागर काली मंदिर परिसर और सूडी स्कूल मैदान सहित जिले के विभिन्न जगहों पर आयोजित होने वाले इन्द्र पूजा को लेकर पूजा समितियों द्वारा पूजा की तैयारी शुरु कर दी गई है। पूजा पर आयोजित होने वाले मेला की रूपरेखा बनाई जा रही है। देवराज इन्द्र, इन्द्राणी, भगवान शंकर, देवी पार्वती, भगवान गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का निर्माण के लिए मूर्तिकारों का चयन कर लिया गया है। शहर के गंगासागर काली मंदिर परिसर स्थित इन्द्र पूजा के मौके पर मेला में राम झूला, मौत का कुआं व अन्य खेल-तमाशा, मनोरंजन के अन्य साधन आकर्षक का केंद्र होगा।
गंगासागर काली मंदिर परिसर में महाराज कामेश्वर सिंह इन्द्र पूजा समिति के तत्वावधान में होने वाले दस दिवसीय इन्द्र पूजनोत्सव पर जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते है। पूजा समिति के अनुसार यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के अलावा पेयजल, साफ-सफाई व स्वच्छता की सुविधा का खास ख्याल रखा जाता है। पूजनोत्सव के सफल संचालन के लिए समिति के अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य जुट गए है।



