बिहार

सहयोग शिविर में अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंः प्रधान सचिव

मधुबनी- 02 जून। जिले के पंडौल प्रखंड के दहिवत माधोपुर पूरब पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में कृषि विभाग के प्रधान सचिव सह प्रभारी सचिव नर्मदेश्वर लाल ने भाग लेकर आमजनों की शिकायतों को सुना एवं उसके निष्पादन के लिए आवश्यक निदेश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं,शिकायतों एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों,महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं की सहभागिता देखने को मिली। लोगों ने भूमि विवाद,सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड,आवास योजना,पेयजल,सड़क,बिजली,स्वास्थ्य व अन्य जनहित से जुड़े मामलों को प्रभारी सचिव के समक्ष रखा। प्रधान सचिव सह प्रभारी सचिव ने प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु गांव-गांव तक प्रशासनिक पहुंच सुनिश्चित किया जा रहा है। सहयोग शिविर का उद्देश्य न केवल योजनाओं की जानकारी देना है, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सहयोग शिविर इसी जनोन्मुखी सोच का परिणाम है, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

प्रधान सचिव सह प्रभारी सचिव ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में पूरी पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button