
बिहार
बिहार में तीन प्रशिक्षु वरीय उप समाहर्ताओं की नई पोस्टिंग, राहुल कुमार बने मधुबनी के वरीय उप समाहर्ता
पटना- 22 अक्टूबर। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 70वें बैच के तीन नव-नियुक्त परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्ताओं की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रशांत कुमार यादव को भागलपुर का वरीय उप समाहर्ता, राहुल कुमार को मधुबनी का वरीय उप समाहर्ता और स्वर्णलता कुमारी को नवादा में वरीय उप समाहर्ता के पद पर पदस्थापित किया गया है।
तीनों अधिकारियों को अगले आदेश तक संबंधित जिलों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए तैनात किया गया है।
अधिकारियों को बिना पारगमन अवधि का उपभोग किए नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा।



