
MADHUBANI:- प्रधानाध्यापक राजेश झा को राष्ट्रीय सम्मान से शिक्षकों में खुशी
मधुबनी- 14 नवंबर। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परसौनी उत्तर (बिस्फी) के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार झा को नेशनल रिकोगनाइजेशन सेरोमनी आफ एसएचवीआर (2025-26) में देश स्तर पर मात्र 119 विद्यालयों के चयन में परसौनी विद्यालय को 46 वां स्थान पर शामिल किया गया है। उन्हे 17 नवम्बर 2026 को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। इस समाचार को सुनते ही जिला प्राथमिक शिक्षक संघ में खुशी की लहर दौर गयी।
संघ के प्रधान सचिव महादेव मिश्र ने कहा कि राजेश झा के साथ साथ वे भी अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। चूकि मध्य विद्यालय स्तर तक वे उनके छात्र रहे हैं।
श्री मिश्र ने कहा कि विद्वता, पढाई, अनुशासनप्रिय, शिक्षकों के साथ सदव्यवहार, अभिभावक एवं छात्रों के बीच लोकप्रियता उनकी पहचान हैं। परंतु़ अर्थ के अभाव में इन्हे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त नहीं हो सकता। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में श्री मिश्र के साथ – साथ जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण यादव, दिलीप कुमार झा, सुरेन्द्र कुमार यादव, अखिलेश कुमार झा, देवकांत कामति, मीना कुमारी, शिवनारायण राम सहित जिले में संघ स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों में खुशी व्याप्त है।



