ताज़ा ख़बरें

NEPAL में फरवरी महीने में एक लाख पर्यटकों का आगमन, इसमें आधे से अधिक भारतीय

नेपाल- 02 मार्च। नेपाल में फरवरी महीने में करीब एक लाख पर्यटकों का आगमन हुआ है। इनमें आधे से अधिक भारतीय पर्यटक शामिल हैं। यह संख्या विमान से आने वाले पर्यटकों की है जिनका रिकार्ड रखा जाता है। हजारों भारतीय प्रतिदिन खुली सीमा के जरिए नेपाल में प्रवेश करते हैं।

नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक फरवरी में विमान से नेपाल में घूमने आए पर्यटकों की संख्या 99,826 है। इनमें भारतीय पर्यटकों की संख्या 55,578 बताया गया है। पर्यटन बोर्ड के मुताबिक नेपाल में भारतीय पर्यटकों की संख्या के बाद चीनी पर्यटक आए जिनकी संख्या 9,180 है। इसके अलावा अमेरिका से नौ हजार, थाईलैंड से 4,700, यूके से 4,500, बांग्लादेश से 4100, श्रीलंका से 3,645 पर्यटकों के आने की जानकारी दी गई है।

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने कहा है कि पिछले जनवरी में करीब 89 हजार पर्यटक आए थे जबकि फरवरी में यह संख्या पिछली बार से 10 हजार से अधिक है। बोर्ड की सदस्य सचिव मिष्टी देवकोटा ने बताया कि मार्च से मई महीने में पर्यटकों की संख्या प्रति महीना दो लाख से अधिक हो सकता है। नेपाल घूमने के लिए मार्च से मई का महीना पिक सीजन रहता है और इस दौरान हजारों की संख्या में पर्वतारोही भी नेपाल भ्रमण करने आते हैं। देवकोटा ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ होने, ठंड कम होने, बर्फबारी की संभावना नहीं होने के कारण इन तीन महीनों में सबसे अधिक पर्यटक आते हैं।

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने बताया कि यह आंकडा सिर्फ विमान से आने वालों का हैं। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाले पर्यटकों के अलावा कुछ संख्या पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नेपाल आने वालों का भी है। बोर्ड की सदस्य श्रद्धा श्रेष्ठ का कहना है कि नेपाल-भारत के बीच खुली सीमा के कारण हजारों भारतीय पर्यटक काठमांडू, पोखरा, मुक्तिनाथ, लुम्बिनी, सौराहा जैसे शहरों में आते हैं। हजारों की संख्या में ऐसे भी भारतीय हैं जो सुबह आकर पास के पर्यटकीय स्थलों पर दिनभर रह कर चले जाते हैं। ऐसे भारतीय पर्यटकों का कोई रिकार्ड नहीं रखा जाता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button