
वरिष्ठ पत्रकार विनोद कर्ण की पत्नी का निधन, पूर्वमंत्री समीर महासेठ सहित पत्रकारों ने जताया शोक
मधुबनी – 14 जून। बेगूसराय जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार विनोद कर्ण की धर्मपत्नी कुमारी नीलम का निधन रविवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे लंबे समय से मधुमेह व अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थीं। उनके निधन पर पूर्व उद्योग मंत्री व पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।पूर्व मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। विनोद कर्ण एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें। वहीं, लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान के सचिव प्रो. महेन्द्र लाल कर्ण ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि इसी माह विनोद कर्ण की पुत्री का विवाह निर्धारित था।ऐसे समय में परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन पर पत्रकार चंद्रकांत झा, शैलेन्द्र कुमार झा, रमणजी झा, आकिल हुसैन,अभय कुमार सोनू, कार्तिक कुमार, कपिलेश्वर साह, राजू प्रसाद,अखलाक सिद्दकी सहित अन्य ने अन्य मीडिया कर्मियों ने भी शोक व्यक्त किया है। वहीं रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव, जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत, कांग्रेस पार्टी मधुबनी पश्चिमी अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा, कांग्रेस नेता मनोज पूर्वे, अटल भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप झा, समाजसेवी राजीव राय, माले नेता ध्रुव नारायण कर्ण, राजद जिला महासचिव पवन यादव, जदयू जिला उपाध्यक्ष गुलाब साह, समाजसेवी बिरेन्द्र कुमार निधि सहित अन्य लोग शामिल है।



