बिहार

PM मोदी के प्रति जनता का बढा भरोसा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा भारत का कद : अमरनाथ प्रसाद

मधुबनी- 13 जून। नरेन्द्र मोदी की प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक केंद्रीय सत्ता का नेतृत्व करने का रिकार्ड कायम करना उनकी एक बड़ी उपलब्धि है। मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बिहार भाजपा के वरीय नेता अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि उपलब्धियों की एक लंबी सूची है। इसमें विकास योजनाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। इन योजनाओं में उज्ज्वला, आवास, बिजली, पानी, शौचालय जैसी योजना के अलावा जनधन, मुद्रा, स्वनिधि, आयुष्मान, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से लोगों को गरीबी रेखा से बाहर आने में मदद मिली। अधिकांश योजनाओं की प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के लिए डीबीटी बना। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। 81 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न योजना का लाभ मिल रहा है। देश में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छ भारत अभियान, आवास व किसान सम्मान योजनाओं के जरिए जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव किए गए। डिजिटल भुगतान प्रणाली मील का पत्थर साबित हुआ। देश में बड़े पैमाने पर आधारभूत ढांचे का निर्माण हुआ। सड़कें, पुल, हवाईअड्डे, बिजलीघर, आइआइटी, आइआइएम जैसे शिक्षा संस्थान और एम्स सरीखे अस्पताल बनाए गए। मेट्रो नेटवर्क का जाल बिछाया गया। नया भारत का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के साहसिक फैसलों में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाना, पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक, आपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य कार्रवाई और माओवाद को खत्म करने से देश की तस्वीर बदली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कद बढ़ा है। प्रधानमंत्री के प्रति देश की जनता का भरोसा बढा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button